हमीरपुर के ऑटो ड्राइवर ने जीता सबका दिल: नोटों से भरा बैग लौटाया वापिस

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 03:24 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, एक ऑटो चालक दिनेश शर्मा ने अपनी ईमानदारी दिखाते हुए एक यात्री का पैसों से भरा बैग सुरक्षित वापस लौटा दिया। उनके इस नेक कार्य की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कुलदीप सोनी नाम का एक व्यक्ति दिनेश शर्मा के ऑटो में सफर कर रहे थे, लेकिन वो जल्दबाजी में वे अपना बैग ऑटो में ही भूल गए। उस बैग में 50,000 रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान मौजूद था। सवारी के उतरने के कुछ देर बाद जब दिनेश ने ऑटो की जांच की, तो उन्हें वह बैग मिला।

दिनेश ने बिना किसी लालच के तुरंत बैग के असली मालिक की तलाश शुरू कर दी। बैग में मिले सामान और फोन के माध्यम से दिनेश ने कुलदीप सोनी से संपर्क किया और उन्हें बैग के बारे में जानकारी दी।

दिनेश शर्मा ने कुलदीप सोनी से मुलाकात कर उनके पूरे पैसे और सामान को पूरी सुरक्षा के साथ सौंप दिया। अपना खोया हुआ धन वापस पाकर कुलदीप की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने दिनेश का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और उनकी सच्चाई की सराहना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News