सोलन वासियों ध्यान दें: इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 09:35 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 03 अप्रैल, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 03 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक जराश, सूर्य किरण, बेर की सेर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त समय व तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News