लडभड़ोल में अज्ञात तत्वों के हौसले बुलंद, PNB के ATM को लूटने का किया प्रयास

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 05:17 PM (IST)

जोगिंद्रनगर (लक्की शर्मा): लडभड़ोल क्षेत्र में अज्ञात तत्वों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में पंजाब नैशनल बैंक लडभड़ोल के एटीएम में अज्ञात तत्वों ने सेंध लगाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार लडभड़ोल बाजार में स्थित मुख्य शाखा पंजाब नैशनल बैंक के साथ ही एटीएम मौजूद है। देर रात अज्ञात तत्वों ने एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया परंतु वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। अज्ञात तत्वों ने एटीएम को क्षति पहुंचाई है, साथ ही सीसीटीवी कैमरों पर भी स्प्रे मारा गया है। 
PunjabKesari, Police on Spot Image

बैंक शाखा के प्रंबधक दयावन ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों से मिली। इसके वह मौके पर आए और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि एक लिखित शिकायत पुलिस चौकी लडभड़ोल में दे दी गई है। वहीं माैके पर पहुंचे डीएसपी सरकाघाट तिलक शांडिल्य और जोगिन्द्रनगर थाना प्रभारी प्रीतम जरयाल ने लडभड़ोल बाजार का दौरा कर हर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News