Bilaspur: ड्यूटी से घर लौट रहे PWD कर्मचारी के साथ रास्ते में घटी ये घटना, अस्पताल में हाेना पड़ा भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 05:11 PM (IST)

स्वारघाट (रोहित): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत री के गांव तियून से सम्बन्ध रखने वाले एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी पर मंगलवार सुबह रंगड़ों ने हमला कर दिया, जिससे कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में उपचार चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान जोगिन्द्र सिंह पुत्र कादसू राम निवासी गांव तियून डाकघर स्वारघाट तहसील श्री नयनादेवी जी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

जोगिन्द्र सिंह लोक निर्माण विभाग उपमंडल स्वारघाट का कर्मचारी है और मंगलवार सुबह वह रात्रि ड्यूटी करने के बाद अपने घर की तरफ पैदल जा रहा था और जब वह चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे-205 से जुड़ी तियून-काथला सम्पर्क सड़क पर जा रहा था तो अम्ब दा खड्डा स्थान पर अचानक रंगड़ों ने उस पर हमला बोल दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी ताे उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट लेकर गए। यहां पर उसकी हालात अब स्थिर बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News