Bilaspur: शाहतलाई में करंट लगने से टैंट कर्मी की मौत, एम्स में तोड़ा दम

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 11:14 PM (IST)

शाहतलाई (हिमल): झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाहतलाई में एक दर्दनाक हादसे में शादी के टैंट में बिजली का काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पु कुमार पुत्र विलायति मंडल निवासी वार्ड नंबर 07, कोहवाड़ा विश्नपुर डाकघर काला बलुआ जिला अररिया (बिहार) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पु कुमार तलाई में एक शादी समारोह के दौरान एक निजी होटल में टैंट में बिजली का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते घायल युवक को एम्स अस्पताल रैफर किया गया, जहां शाम के समय उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आवश्यक आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उधर, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News