Bilaspur: पुलिस गत के दौरान बैरी दड़ोला में 12 बाेतल देसी शराब बरामद
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 04:32 PM (IST)
बिलासपुर (बंशीधर): थाना झंडूता पुलिस ने गत शाम को गश्त के दौरान कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बैरी-दड़ोला लिंक रोड पर एक व्यक्ति से 12 बोतल देसी शराब की बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार गत शाम को थाना झंडूता पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस बैरी-दड़ोला लिंक रोड पर पहुंची तो एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो यह शराब बरामद की। पुलिस ने जब आरोपी से इसका परमिट मांगा तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
आरोपी की पहचान देवी राम निवासी बैरी दड़ोला डाकघर बैहना जट्टा तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना झंडूता में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगामी जांच की जा रही है।

