आश्रय शर्मा ने Modi पर कसा तंज, बोले-आपने मंडी में खाई सेपुबड़ी तो मैंने गुजरात में खाया ढोकला(Video

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 11:11 AM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस आश्रय शर्मा के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया जोश देखने को मिला। इस अवसर पर राजनीती के चाणक्य पंडित सुखराम व पूर्व सीपीएस व पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर मौजूद रहे रहे। इस मौके पर आश्रय शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि पी.एम. मोदी मंडी दौर के दौराान विकास की बात छोड़ एक बार फिर सेपुबड़ी खाने की बात कह कर चलते बने। उन्होंने कहा कि मोदी पिछले पांच वर्ष में कोई भी विकास नहीं कर पाए।

पांच वर्ष में हिमाचल के लिए किए कार्य का जवाब दें मोदी

उन्होंने मोदी की सेपुबड़ी खाने वाली बात पर तंज कसते हुए कहा की अगर मोदी ने मंडी में सेपुबड़ी खाई है तो मैंने गुजरात में ढोकला खाया है। उन्होंने मोदी से सवाल किया है की वह जनता को जवाब दें कि पिछले पांच वर्ष में हिमाचल के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार से जनता पूरी तरह परेशान है। पूरे प्रदेश में विकास के सभी काम ठप्प पड़े हैं, वही जो कार्य कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए थे, भाजपा उन्हें भी पूरा नही करवा पा रही है।

पी.एम. और सी.एम. के नाम पर वोट मांगने वाले सांसद नहीं दे रहे जानकारी

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पी.एम. और सी.एम. के नाम पर वोट मांगने वाले सांसद रामस्वरूप शर्मा अपने 5 साल के कार्यकाल में क्या कार्य किया इसकी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह भाजपा के जुमलेबाजी में न फंसें और विकास के लिए आने वाली 19 मई को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News