Mandi News: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 27 जुलाई तक मौका

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 09:29 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): बाल विकास परियोजना मंडी-सदर के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए एक जरूरी खबर है। उपमंडल सदर के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र मसवाड़ में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को प्रशासन द्वारा आगे बढ़ा दिया गया है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर-मंडी जितेन्द्र सैनी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मसवाड़ केंद्र में खाली चल रहे सहायिका के पद के लिए अब आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई तय की गई है। जितेन्द्र सैनी ने बताया कि जो भी इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन पत्र कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर जिला मंडी में जमा करवा सकती हैं। उम्मीदवार 27 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय पहुंचकर अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News