ऊना दौरे पर पहुंचे अनुराग, पूर्व PM मनमोहन सिंह के बयान पर किया पलटवार

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2019 - 08:33 PM (IST)

ऊना (अमित): केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। रिमझिम बारिश के बीच लोग भारी संख्या में उनके स्वागत के लिए पहुंचे। अनुराग ठाकुर ने बंगाणा में लोगों की समस्यायों को सुना और अधिकारियों को उन समस्यायों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर दिए बयान को लेकर अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल में चाहकर भी जीएसटी नहीं ला पाए और न ही महंगाई पर नियंत्रण कर सके थे और फिस्कल डेफिसिट उनके कंट्रोल में नहीं था।

मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का काम किया

अनुराग ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई सबसे कम स्तर पर रही और वहीं फिस्कल डेफिसिट भी कांग्रेस कार्यकाल के मुकाबले बहुत कम रहा था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि बैंकिंग व्यवस्था में 2009 में जो ऋण 18 लाख करोड़ के थे वो 2014 में बढ़कर 58 लाख करोड़ के कैसे हो गए, क्यों दोनों हाथो से देश का पैसा लुटाया गया।

कांग्रेस की सरकारों के गलत कामों में सुधार कर रही भाजपा सरकार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने जो गलत काम किए भाजपा की सरकार अभी तक उसी में सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश लंबे समय तक सही दिशा में चले इसलिए मोदी सरकार कड़े और बड़े निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दुनियाभर में काम किया है और वो विश्वभर में अर्थव्यवस्था की स्थिति के बार में अच्छी तरह से जानते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News