Hamirpur: सुजानपुर उपचुनावों में भाजपा की जीत ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को आईना दिखाया : अनुराग

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 06:29 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला परिषद के बीड़ बगहेड़ा वार्ड से उपचुनाव में भाजपा समर्पित घोषित उम्मीदवार प्रवीण कुमार व नगर परिषद चुनाव के वार्ड नंबर-7 के उपचुनाव में भाजपा समर्पित घोषित उम्मीदवार नीरजा ठाकुर की जीत पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस जीत को भाजपा कार्यकर्त्ताओं के अथक परिश्रम व समर्पण की जीत बताया है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सुजानपुर में फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के दोनों उपचुनावों में भाजपा समर्पित दोनों प्रत्याशियों की जीत ने प्रदेश कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को आईना व कांग्रेस सरकार के प्रति जनता के आक्रोश को दिखाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News