मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अनुराग ठाकुर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 04:00 PM (IST)

शिमला (योगराज): मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शिमला में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अनुराग ठाकुर ने कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाने को ऐतिहासिक निर्णय बताया और कहा कि मोदी राज में भारत ने दुनिया में अलग पहचान बनाई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी के नेतृव में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुुुनावों में सीटें जीत कर इतिहास रचा है। इसी बड़े जनादेश के साथ ही बड़े निणर्य भी लिए गए। जम्मू-कश्मीर से 370 औए 35A को हटाना देश मे एतिहासिक निर्णयों में से एक है। स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का आज देश को ये फैंसला आज देश में आज़ादी का प्रतीक है। लद्दाख के लोगों को अब उनके जीवन के लिए सब निणर्य करने का अधिकार मिलेगा जो पहले नही मिलता था।
PunjabKesari

सरकार लद्दाख में 50 हजार नौकरियां देने जा रही है और 10 फीसदी कोटा को आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों को मिलेगा। सरकार की दूसरी बड़ी घोषणा देश की आर्थिकी को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाना है। भारतीय अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर देश की अर्थव्यवस्था में जोड़ने का काम मोदी सरकार ने बीते पांच साल में किया है। मोदी सरकार ने बैंकों का मर्ज़र कर बैंकों के कारोबार करने की क्षमता को बढ़ाया है। सरकार ने काम करने के लिए इज ऑफ डूइंग बिज़नेस को भी बेहतरीन बनाया गया है। कंपनी बनाने के लिए 24 घंटों का समय रखा गया है। 92 हजार करोड़ के राहत पैकेज देश मे सरलार ने जीएसटी रिफार्म कर ज़रिए करने का प्रयास किया है। इनकम टैक्स में भी सुधार की प्रक्रिया को प्रभावी बयाना गया है। इनकम टैक्स पेयर की फेसलेस एसेसमेंट शुरु की जा रही है। इसमें सस्पेटक आल नही रिपेक्ट आल के कंसेप्ट पर देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले करदाताओं को मदद करने का लक्ष्य रखा गया है।
PunjabKesari

देश के सभी सांसदों से आग्रह किया किया गया है कि देश जल जीवन मिशन उज्वला योजना की तरह प्राथमिकता में रहेगा। तीन तलाक के बिल को पास कर मुस्लिम महिलाओं को इस कष्ट से मुक्त करवाने में मोदी सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इतने बड़े बिल पास करवाना भी मोदी सरकार को उपलब्धि है। उज्ज्वला योजना में 8 करोड़ कनेक्शन दिए गए। पीएम किसान योजना शुरू की गई है। जिसमें करीब 14 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा जिसके लिए 80 करोड़ धन रखा गया है। सरकार ने पर्यावरण से लड़ने के लिए बड़ी चुनौतियां है हिमाचल ने इसके लिए बड़ी पहल की थी, सरकार में हिमाचल में से सीएफएल बल्ब लोगों को वितरित किए गए। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग बंद किया जा रहा है। सरकार ने गैर जरूरी कानूनों को समाप्त किया जिनका महत्व खत्म हो गया था। कार्बन इमिशन को रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाए जा रहें है। इलेक्ट्रिकल वाहनों को तरजीह दी जा रही है। दुनिया के बड़े देशों ने जो कार्बन इमिशम की जिम्मदारी लेने से बाहर रहें है।
PunjabKesari

भारत इस दिशा में भी अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहा है। सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा में हिमाचल में बड़ी सफलता मिली है। मोदी सरकार ने लोगों के जीवन स्तर को बढ़िया रखने और फिट रहने के लिए फिट इंडिया अभियान शुरू किया है। बादल के 118 अनुछेद में बदलाव के ब्यानं पर कहा कि ये प्रदेश के सरकार का निर्णय है। हिमाचल सरकार हर किसी निवेशक को मद्दत करने को तैयार है। भविष्य में भी सरकार उद्योगपतीयों को ज़मीन में किसी तरह की मुश्किल नही आने देंगे। हिमाचल प्रदेश के सेब को लेकर लगातार इम्पीर्ट ड्यूटी बढ़ाने की मांग को लेकर अनुराग ने कहा कि इसे लेकर सरकार हमेशा बागवानों के साथ है लेकिन इसे wto को गाईड लाइन के अनुसार ही बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश के बागवानों को उत्पादन और गुणवत्ता की तरफ ध्यान देने की जरूरत है जिससे हिमाचल प्रदेश के सेब को अलग मार्केट मिल सके। प्रदेश में रेल और हवाई कनेक्टिविटी के लिए हिमाचल में बड़ी चुनौती है। पर्यटन को इससे बड़ा फायदा मिलेगा। लेकिन एयरपोर्ट के विस्तार के लिए प्रयास किये जा रहें है। जहां बड़े एयरक्राफ्ट उतर सके।

धर्मशाला में ये जल्द उपलब्ध हो जाएगा। चंद्रयान-2 दुनिया में भारत का नया और क्रान्तिकारी प्रयास है। दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई भी दी है। कालेधन का देश की अर्थव्यवस्था में कोई जिक्र नहीं है। आज टैक्स देने वालों को संख्या दोगुनी हो गई है। भारत स्टेज 4 के वाहन बेचने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं होगा। 15 प्रतिशत डिडक्शन का भी फायदा आटोमोबाईल सेक्टर को दिया है। पीसीयू के कंसोलिडेटिड फंड को बाजार व्यवस्था में लगाना बाजार को गति देने के लिए किया गया। 25 फीसदी व्यवस्था में जाना छोटे कारोबार को सहयोग करेगा। देश की अर्थव्यवस्था में आर्थिक मंदी से लड़ने की बड़ी क्षमताएं है।

उद्योग और कृषि व्यवस्था में ज्यादा फोकस में रखा जाएगा। भानुपल्ली बिलासपुर में 20 किलो का जमीन अधिग्रहण कर लिया है। काम चल रहा है। रेलवे में नांगल तलवाड़ा ऊना रेल का विस्तार किया जा रहा है। डेढ़ साल में ये काम पूरा हो जाएगा। ऊना हमीरपुर के लिए भी सर्वे चल रहा है। इसके फंडिंग पैटर्न पर काम चल रहा है। चंडीगढ़-बद्दी रेल के लिए जमीन अधिग्रहण की समस्या है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। सामाजिक न्याय क्षेत्र में बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए मौत की सजा का प्रवधान किया गया। 2022 तक 1 करोड़ 95 लाख नए घर उन लोगों को जिनके पास घर नहीं है जबकि 2022 तक हर घर को नल और नल में जल देंने का लक्ष्य रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News