अनुराग का RBI के पूर्व गवर्नर पर बड़ा बयान, कहा- रघुराम की हालत ‘खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे’ जैसी

punjabkesari.in Friday, Nov 01, 2019 - 05:18 PM (IST)

ऊना (अमित): केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना जिला के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान अनुराग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जयंती वर्ष के दूसरे चरण के तहत पदयात्रा की। इसी दौरान अनुराग ने पदयात्रा के साथ-साथ आम लोगों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। अनुराग ने RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के केंद्र द्वारा आर्थिक बेहतरी के लिए कोई कार्य नहीं किए जाने के बयान पर पलटवार किया। 
PunjabKesari

अनुराग ने कहा कि कुछ लोग अर्थशास्त्री होने के बावजूद अपने कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाए और अब खिसयानी बिल्ली की तरह खम्बा नोच रहे हैं। अनुराग ने रघुराम राजन को खुलकर राजनीति में आकर राजनीति करने की चुनौती दी। उन्होंने विपक्ष में बहुत अवसर होने की बात कहते हुए रघुराम पर चुटकी ली। अनुराग ने कहा कि अफवाहों पर और हर अफवाह पर कोई बयान देना उचित नहीं है। ऑटो सैक्टर में मंदी और ग्रोथ रेट काम होने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि विश्व भर में मंदी के दौर के बावजूद भारत द्वारा बेहतर किया है। अनुराग ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में केंद्र सरकार द्वारा बहुत अच्छे कदम उठाये गए है। उन्होंने अपनी बात के पक्ष में दुनिया के अन्य देशो द्वारा भारत के विकास बयानों का भी उदाहरण दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News