सुंदरनगर के अनुज कालिया माईक्रोसॉफ्ट कंपनी में सीनियर रिसर्चर नियुक्त, अमरीका में देगे सेवाएं

punjabkesari.in Wednesday, Jan 08, 2020 - 02:12 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : सुंदरनगर निवासी अनुज कालिया कंप्यूटर जगत की सर्वोच्च कंपनी माईक्रोसॉफ्ट के रिसर्च ग्रुप में बतौर सीनियर रिसर्चर नियुक्त हुए हैं। यह पहला मौका है कि हिमाचल के किसी व्यक्ति का चयन इतनी बड़ी कंपनी में हुआ है। भारत के लगभग सभी कंप्यूटरों पर चलने वाले विंडोेज माईक्रोसॉफ्ट द्वारा ही बने हैं और इस कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स की गिनती दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में होती है। 

अनुज कालिया ने जनवरी 2020 से अमरीका के शहर सीचटल के पास रेंडमोंड में माईक्रोसॉफ्ट रिसर्च के मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। यह कार्य उन्होंने इसी कंपनी मोबीलिटी एंड नेटवर्किंग ग्रुप में आरंभ किया है। इससे पूर्व पिछले वर्ष 2019 में ही अनुज कालिया ने कंप्यूटर जगत की विश्व के अग्रणी विश्वविद्यालय कारनेगी मैलन पिटरबर्ग से पीएचडी की उपाधी ली थी। इस पढ़ाई के लिए उसे विश्वविद्यालय द्वारा शत प्रतिशत वजीफा भी दिया गया था। अनुज की प्राथमिक शिक्षा सुंदरनगर के सेंट मेरी व मिलट्री स्कूल चायल में हुई है।

आईआईटी दिल्ली से वर्ष 2013 में उन्होंने बीटेक कंप्यूटर की पढ़ाई की थी। जिसके बाद गुुगल कंपनी ने उन्हें नौकरी की पेशकश भी की थी। लेकिन अमरीका के कई विश्वविद्यालयायें से वजीफा मिल जाने उन्होंने आगे की पढ़ाई करने को ही चुना। फेसबुक ने भी वर्ष 2017-19 में दो वर्ष के लिए उन्हें फेलोशिप दे रखी थी। पिछले वर्ष उन्हें अमरीका के नामी विश्वविद्यालयों द्वारा उन्हें सहायक प्रोफेसर की पेशकश भी हुई थी। अपनी रिसर्च के शौ के कारण उन्होंने माईक्रोसॉफ्ट रिसर्च के रूप के कार्य आरंभ किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News