कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में एंटी रैगिंग स्क्वायड गठित

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2023 - 05:54 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ होने पर कृषि विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय स्तर पर एंटी रैगिंग स्क्वायड का गठन किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्क्वायड में डॉ. राज पठानिया को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि डॉ. अनुपम संदल, डॉ. सुरजीत कुमार, डॉ. राजेश कंवर, डॉ. राजेश चहोता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. अभिषेक वालिया, डॉ. राजेश राजपूत व डॉ. आरडी पाटिल को सदस्य बनाया गया है। वहीं छात्र कल्याण अधिकारी के नॉमिनी के रूप में सुशांत भारद्वाज को इस स्क्वायड में शामिल किया गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सहायक अभियंता अरुण शर्मा, प्राध्यापक संघ हपोटा के अध्यक्ष, प्राध्यापक संघ वास्ता के अध्यक्ष, गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, सभी होस्टल परफैक्ट को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है जबकि उप कुल सचिव अकादमी स्क्वायड के सदस्य सचिव होंगे। विश्वविद्यालय स्तर पर गठित एंटी रैगिंग स्क्वायड विश्वविद्यालय परिसर तथा विभिन्न छात्रावासों का औचक निरीक्षण करेगा। यह एंटी रैगिंग स्क्वायड एंटी रैगिंग कमेटी के दिशा-निर्देशमें कार्य करेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News