धर्मशाला विधानसभा में विवादित झंडे लगाने वाला दूसरा आरोपी भी पंजाब से गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 11:10 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): धर्मशाला में विधानसभा परिसर के मुख्य गेट पर विवादित झंडे लगाने व दीवारों पर नारे लिखने वाले दूसरे आरोपी को भी हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गिरफ्तारी भी पंजाब में ही की गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि धर्मशाला में विवादित झंडे लगाने व दीवारों पर स्लोगन लिखने वाले दूसरे व्यक्ति को भी पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ हर हिमाचली एकजुट है। बता दें कि इससे पहले मुख्य आरोपी हरवीर सिंह पंजाब से गिरफ्तार किया जा चुका है जोकि 4 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है।
PunjabKesari, Tweet Image

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News