Breaking News : कांगड़ा में कोरोना के 2 नए केस, दिल्ली व मुंबई से लौटे हैं युवक

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 09:55 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में शुक्रवार को कोरोना के 2 और नए मामले सामने आए हैं। एक मामला कांगड़ा के भरमाड़ तो थुरल के समीपवर्ती क्षेत्र का है। कांगड़ा के भरमाड़ में दिल्ली से लौटा युवक और थुरल में मुंबई से लौटा युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जानकारी के अनुसार 18 मई को उक्त युवक मुंबई से टैक्सी में एक अन्य व्यक्ति के साथ वापस आया था। उक्त युवक संस्थागत क्वारंटाइन में था। इन 2 मामलों के पश्चात कांगड़ा में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 30 हो गई है। थुरल में कोरोना पॉजीटिव पाए गए युवक को कोविड केयर सैंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News