कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, ढांक से गिरकर शख्स की मौत...परिवार में मचा कोहराम
punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 12:59 PM (IST)
Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
लघु शंका के लिए घर से निकले थे मखोली राम
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिला पुलिस चौकी मुल्थान के अंतर्गत पोलिंग पंचायत में हुआ। मृतक की पहचान मखोली राम पुत्र नाथ सिंह, निवासी अंदरली मलाह, पोलिंग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात को मखोली राम शौच के सिलसिले में अपने घर से बाहर निकले थे, तभी घर के समीप स्थित ढांक पर उनका नियंत्रण खो गया और वह करीब 9 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे जा गिरे। चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए बरोट सीएचसी ले गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

