ऊना में आजादी के अमृत महोत्सव का हुआ आगाज, अंब में हुई फिट इंडिया फ्रीडम दौड

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 01:53 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आज से आगाज हो गया। जिला के अंब उपमंडल मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व खेल मंत्री एवं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की गई फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान चिंतपूर्णी विकास समिति की तरफ से युवा साइकिल रैली भी निकाली गई, जोकि अंब से लेकर चिंतपूर्णी तक गई। वही इसके बाद उपमंडल के ही तहत भरवाई में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र संगठन की तरफ से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में एनवाईके के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह भी मौजूद रहे। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ लगाई गई है। वहीं अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से लेकर 2 अक्टूबर तक जिला में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 75 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

आज़ादी के अमृत महोत्सव और भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर नेहरु युवा केन्द्र संगठन द्वारा ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन किया गया। उपमंडल मुख्यालय अंब में पूर्व खेल मंत्री और हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर नेहरू युवा केंद्र संगठन की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र के ऊना स्थित उप निदेशक  डॉ. लाल सिंह की अगुवाई में आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन मां अम्बा मंदिर अंब से किया गया।

इस अवसर पर चिंतपूर्णी विकास समिति के करीब 30 युवाओं ने साइकिल से प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी तक रैली निकाली तथा मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर भरवाईं पहुंचे। जहां पर समापन समरोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व खेल मंत्री और हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को राष्ट्रीय स्तर पर अमृत महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार करने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन समय≤ पर कराए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्णय स्वागत योग्य है जिसमें भारत के बचपन और जवानी को फिट रखने के लिए यह मुहीम चलाई है। उन्होंने कहा कि अगर देश का युवा फिट और स्वथ्य रहेगा तो नए भारत का निर्माण होगा और भारत आत्मनिर्भर और स्वस्थ भारत बनकर उभरेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News