Mandi: पौंटा के अमन ने उत्तीर्ण की NEET परीक्षा, अब इस कॉलेज से करेगा MBBS की पढ़ाई

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2024 - 05:06 PM (IST)

सरकाघाट (महाजन): मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत आते राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा के होनहार विद्यार्थी अमन भारद्वाज ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। अमन ने नीट परीक्षा में 587 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। अब वह पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमैंट मेडिकल कॉलेज चम्बा में एमबीबीएस की पढ़ाई करेगा।

अमन का परिवार अत्यंत साधारण परिस्थितियों में जीवनयापन करता है। उनके पिता दीपक कुमार और माता दोनों ही घरेलू कार्य करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इसके बावजूद अमन ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल किया है।

अमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पौंटा विद्यालय के अध्यापकों को दिया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता शर्मा ने अमन को इस सफलता पर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और समर्पण से ही सपनों को साकार किया जा सकता है। अमन की यह सफलता न केवल उसके परिवार के लिए गर्व की बात है बल्कि वह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News