धूमल के आश्वासन के बाद HRTC की ड्राइवर यूनियन ने वापस लिया निर्णय, अब नहीं करेंगे ये काम

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 12:20 AM (IST)

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम की ड्राइवर यूनियन ने अब 27 दिसम्बर को एक साथ अवकाश पर जाने के निर्णय को वापस ले लिया है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल से मिले आश्वासन के बाद यूनियन ने यह निर्णय लिया है। यूनियन का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष से मिलने के बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों के प्रतिपूरक अवकाश को पहले की तरह कैरी फारवर्ड करने का आश्वासन दिया है। रविवार को यूनियन के प्रांतीय प्रधान सत्यप्रकाश शर्मा सहित यूनियन के चेयरमैन मान सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जीत राम शर्मा, नरेश कुमार, कर्णवीर सिंह, रणजीत, अरुण, जगरनाथ एवं अन्य पदाधिकारियों ने धूमल को आने वाली सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं। 

नई सरकार में किसी भी कर्मचारी का नहीं होगा उत्पीडऩ
यूनियन के प्रधान सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि अब परिवहन निगम के कर्मचारियों में भय एवं आतंक का माहौल नहीं रहेगा और नई सरकार में किसी भी कर्मचारी का उत्पीडऩ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में जो अनिश्ति अपातकाल की स्थिति थी उससे अब सभी कर्मचारी बाहर निकलेंगे और पहले की तरह अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ परिवहन निगम के लिए तन-मन के साथ कार्य करेंगे। समीरपुर में हुई इस भेंट वार्ता के बाद यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने आने वाले समय में सभी कर्मचारियों में सौहार्दपूर्ण कायम करने की कामना की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News