CU में स्नातक अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1061 विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण
punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 04:13 PM (IST)

मैरिट आधार पर कल जारी होगी चयनित विद्यार्थियों की प्रथम सूची
धर्मशाला (नवीन): हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2022-23 प्रथम सैमेस्टर के लिए स्नातक अध्ययन कार्यक्रमों में बीए संस्कृत (ऑनर्स), शास्त्री (बीए), बीएससी फिजिक्स (ऑनर्स), बीएफए (स्क्रलपचर), बीएफए (पेंटिंग) में प्रवेश लेने के लिए 1061 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। करीब 27 हजार विद्यार्थी सीयूईटी यूजी-2022 में सम्मिलित हुए हैं। उन्हें आवश्यक रूप से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए कहा गया था। स्नातक प्रथम सैमेस्टर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 सितम्बर से आरंभ हुई। 25 सितम्बर (पंजीकरण की अंतिम तिथि) तक करीब 1061 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। प्रत्येक विषय में 33-33 सीटें भरी जानी हैं।
सीयू परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सुमन शर्मा ने कहा कि स्नातक प्रथम सैमेस्टर के लिए करीब 27 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 1061 अभ्यर्थियों ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण किया है। 5 विषयों में करीब 165 सीटें भरी जानी हैं। जिन विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है, उनकी मैरिट बनेगी। 30 सितम्बर को चयनित विद्यार्थियों की प्रथम सूची डिस्पले होगी। उन्हें 3 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी होगी। दूसरी सूची 6 अक्तूबर को जारी होगी। वह 9 अक्तूबर तक फीस जमा करवा पाएंगे। तीसरी सूची 12 अक्तूबर को जारी होगी। वह 15 अक्तूबर तक फीस जमा करवा पाएंगे। 17 अक्तूबर को दस्तावेजों की वैरीफिकेशन होगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here