धर्मपुर में हादसा, टिप्पर की टक्कर से शैड पर गिरी जीप

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 11:44 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): सोलन के धर्मपुर क्षेत्र में एक टिप्पर की टक्कर से जीप सड़क से नीचे शैड के अंदर जा गिरी। घटना में गाड़ी व शैड को नुक्सान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। हादसा के बाद टिप्पर चालक मौके से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। गनीमत यह रही कि उस समय टीन के शैड में कोई व्यक्ति नहीं था। जानकारी के अनुसार सनवारा केरोक रोज होटल के समीप कालका की ओर जा रही जीप को पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि जीप चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और जीप सड़क से नीचे टीन की छत तोड़कर शैड के अंदर जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद धर्मपुर पुलिस ने हाईवे पर नाका लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने टिप्पर को दत्यार के समीप पकड़ लिया। धर्मपुर पुलिस थाना प्रभारी राकेश रॉय ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने टिप्पर चालक को पकड़ लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News