मंडी में रैली के बाद अब कांगड़ा में जनसभा करेंगे AAP सुप्रीमाे अरविंद केजरीवाल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 05:38 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): मंडी रैली के बाद अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी 23 अप्रैल को कांगड़ा जिले में विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के लिए हिमाचल पहुंचेंगे। मंडी में 6 अप्रैल की सफल रैली के बाद अरविन्द केजरीवाल अब प्रदेश में दूसरी रैली करने जा रहे हैं। आप प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने बताया कि जनता हिमाचल में अब बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप की मंडी रैली में लोग आप के समर्थन में खुल कर आए थे उससे ये साफ होता है कि जनता अब हिमाचल में भी पूरी तरह से बदलाव का मन बना चुकी है और बेहतर विकल्प के तौर पर आप को हिमाचल में अपना समर्थन देने जा रही है।

कल्याण भंडारी ने कहा कि राज्य बनने के बाद से अब तक भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से प्रदेश को लूट रही हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश में जनता के पास अब तीसरा विकल्प है जो केवल विकास को महत्व देता है। प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं और आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़ें और कांगड़ा में अरविन्द केजरीवाल की जनसभा को सफल बनाएं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News