झाड़ू चलता है तो वह न कांग्रेस देखता है न भाजपा : शेर सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 11:53 PM (IST)

मंडी (रजनीश): यह कहना गलत है कि आम आदमी पार्टी (आप) का असर केवल कांग्रेस को पड़ेगा, जब झाड़ू चलता है तो वह न कांग्रेस देखता है न भाजपा पूरी सफाई कर देता है। यह बात मंगलवार को मंडी में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि आप को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री गलतफहमी में हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार ये बयान दिए जा रहे हैं कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता है, मगर वे गलतफहमी में हैं। भाजपा और कांग्रेस नेताओं को मालूम होना चाहिए कि दिल्ली में भी कांग्रेस-भाजपा के बीच ही मुकाबला होता था, वहीं पंजाब में भी भाजपा-अकाली और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता था। 

6 अप्रैल को रचा जाएगा नया इतिहास

उन्होंने कहा कि हिमाचल की राजनीति में आने वाले 6 अप्रैल को नया इतिहास रचा जाएगा। अब राजनीति में बदलाव की शुरूआत हो चुकी है और लोगों में आप से उम्मीद जगी है। मात्र 10 दिन में ही हिमाचल प्रदेश में अढ़ाई लाख लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मंडी में आप के 6 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के बारे में जसप्रीत सिंह ने बताया कि आप की तिरंगा यात्रा 6 अप्रैल सुबह 11 बजे विकटोरिया ब्रिज से शुरू होगी जो समखेतर, मोती बाजार, चौहटा, गांधी चौक होते हुए सेरी पहुंचेगी जहां पर रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे। इसके बाद यह रैली पड्डल में संपन्न होगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News