सोलन में भीषण हादसा, पुलिया से टकराकर खाई में गिरी बाइक...एक युवक की मौत; दूसरा घायल
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 06:51 PM (IST)
Solan Road Accident: जिले के मानपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घर लौट रहे थे दोनों
जानकारी के अनुसार, हादसा ढेला मार्ग पर डाबर चौक के पास उस समय हुआ, जब बाइक पुल पार करते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। मृतक की पहचान किशनपुरा निवासी शमशेर सिंह (31 वर्षीय ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शमशेर सिंह अपने साथी चंबा निवासी अवतार सिंह के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी उनकी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में शमशेर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर अवस्था में उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एएसपी अशोक वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

