जिसे कोख से जन्म दिया, उसी ने दराटी से काट डाली मां

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2017 - 09:28 AM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी)- कोल्टी देवी को क्या मालूम था कि अपनी कोख से उसने जिस बच्चे को जन्म देकर लाजो से पाला एक दिन वही उसे मौत के घाट उतार देगा। यह दर्दनाक विदारक घटना मंडी जिला के करसोग उपमंडल की उपतहसील पांगणा के करसाल गांव में। दर्ज एफआईआर के अनुसार कोल्टी देवी पत्नी केशव राम अपने खेतों में काम करने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान खेतों में इसका 20 वर्षीय बेटा सोमराज भी आ गया। मां के हाथ से दराटी छीनी और उसी से अपनी मां पर प्रहार कर दिया। कोल्टी देवी के सिर और गर्दन पर हुए जानलेवा वार से कोल्टी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी बेटे ने खुद ही घर पर फोन किया और कहा कि उसकी मां को चोट लगी है।

 

मां पर हमला करने के बाद खुद किया घरवालों को फोन
मां पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद ही घरवालों को फोन किया। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कोल्टी देवी 55 वर्षीय को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेने के साथ शव को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी है जिसके बाद दूसरे नंबर पर सोमराज है। इससे छोटे एक भाई और बहन हैं। बताया जा रहा है कि सोमराज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News