Hamirpur : 20 जून तक बंद रहेगा झनिक्कर-कैहरवीं सड़क का कुछ हिस्सा, SDM ने दिए ये निर्देश

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 06:46 PM (IST)

Hamirpur News : उपमंडल भोरंज के अंतर्गत झनिक्कर-कैहरवीं सड़क के कुछ हिस्से पर पेवर ब्लॉक्स लगाने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 20 जून तक बंद किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि झनिक्कर-कैहरवीं सड़क के कुछ हिस्से पर पेवर ब्लॉक्स लगाने के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 20 जून तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक दिम्मी से भदरू, डेरा परोल सड़क या पंजोत से धरयाड़ा, कंजयाण, डेरा परोल सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

एसडीएम ने दिए ये निर्देश

एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दोनों तरफ सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो और वे वैकल्पिक रूटों का इस्तेमाल कर सकें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News