Kangra: करंट लगने से लैंटर से गिरे व्यक्ति की टांडा में मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 05:57 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): लम्बागांव थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति की उपचार के दौरान डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 जून को अजय कुमार (50) निवासी बरोटा ने अपने घर के साथ एक नया मकान बनाया था जिसका लैंटर डाला गया था। 13 जून को जब वह लैंटर को पानी देने के लिए ऊपर गया और जैसे उसने पानी दिया तो उसे करंट का तेज झटका लगा।

लैंटर के ऊपर से एक सर्विस वायर भी जा रही है। अभी तक यह मालूम नहीं कि करंट सर्विस वायर से लगा या लैंटर में कहीं से करंट आ गया और वह लैंटर से नीचे गिर गया। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News