पांवटा साहिब के आसाराम आश्रम में लगी भीषण आग, अस्थाई दुकानें राख

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 09:19 AM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): गुरु की नगरी पांवटा साहिब के आसाराम आश्रम में बनी अस्थाई दुकानों में भीषण आग लग गई। जिस कारण यहां पर दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल कोई जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार कुंजा मत्रालियों पंचायत के अंतर्गत बने आसाराम आश्रम में अचानक आग भड़क उठी। जिस कारण वहां पर अस्थाई खोकों व उसमें रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बारे में सागर राठी व उनके साथी सहदेव ने बताया कि अचानक अस्थाई लकड़ी के खोकों में आग भड़क उठी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल मौके से फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News