Himachal: पांवटा साहिब-दिल्ली रूट पर HRTC की वोल्वो बस सेवा शुरू, जानें कितना हाेगा किराया
punjabkesari.in Saturday, Jul 26, 2025 - 06:11 PM (IST)

शिमला (राजेश): एचआरटीसी की ओर से अभी हाल में ही खरीदी गईं 24 नईं वोल्वो बसों ने प्रदेशभर में सेवाएं देना शुरू की दी हैं। इन्हीं 24 बसों में एक वोल्वो बस पावंटा साहिब-दिल्ली रूट पर चलना को शुरू हो गई है। डीएम शिमला व तारादेवी यूनिट अधिकारियों की अगुवाई में यह सेवा शनिवार को शुरू की गई। इस मौके पर पवन शर्मा, मंडलीय प्रबंधक तकनीकी शिमला, डीएम शिमला देवासेन नेगी, राम दयाल क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन, अमित चौहान प्रबंधक तकनीकी तारादेवी मौजूद रहे। इस वोल्वो बस में पांवटा साहिब से दिल्ली का किराया 607 रुपए होगा। वहीं पांवटा साहिब से चलने का समय सुबह 7 बजे का होगा।
ये हाेगी समयसारिणी
वोल्वो बस सेवा के संचालन के साथ निगम प्रबंधन ने बस सेवा की समयसारिणी भी जारी की है। यह बस सेवा सुबह 7 बजे चलेगी। इसके बाद यह बस 7.55 कालेसर, 9.05 पर यह बस यमुनानगर से चलेगी, 9.55 पर लाडवा, 10.55 पर इंद्री, 11.45 पर करनाल और 1.30 पर मुरथल से चलेगी और 1.45 पर दिल्ली आई.एस.बी.टी पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से चलने का समय शाम 3.45 होगा। 4.20 पर बस मुरथल पहुंचेगी और 4.25 पर वहां से रवाना होगा। वहीं 6.05 शाम करनाल से निकलेगी। लाडवा से यह बस 8.15 शाम पर चलेगी। युमनानगर से बस का चलने का समय में रात 8.45 का होगा और 9.50 पर यह वोल्वो बस कालेसर पहुंचेगी और 9.55 पर यहां से रवाना होगी और ठीक 10.30 पर पांवटा साहिब पहुंचेगी।