शिमला में मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और सीधा खाई में जा गिरी कार...रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 05:54 PM (IST)

Shimla Accident: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समीपवर्ती क्षेत्र ब्यूलिया में एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एक कार चालक द्वारा गाड़ी को मोड़ने के प्रयास के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरा। यह पूरी घटना पास के बाज़ार में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

 

मोड़ काटते समय बिगड़ा संतुलन

हादसा उस समय हुआ जब कार चालक एक संकरे मोड़ पर गाड़ी को बैक (Back) कर मोड़ने की कोशिश कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मोड़ काटते समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार तेज़ी से पीछे की ओर लुढ़की और सीधे खाई में समा गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

जैसे ही बाज़ार में मौजूद लोगों की नज़र खाई में गिरती कार पर पड़ी, वहां चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना के समय कार में कितने लोग सवार थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News