Hamirpur : सैलून में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, गांव में पसरा मातम

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 03:56 PM (IST)

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विशाल निवासी अंबोटा, तहसील गगरेट( ऊना) के रूप में हुई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

किराए के कमरे में रहता था विशाल

जानकारी के मुताबिक, मामला सदर थाना हमीरपुर के अंतर्गत प्रतापनगर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि विशाल हमीरपुर में सैलून का कार्य कर रहा था और यहां एक किराए के कमरे में रहता था। शुक्रवार रात को युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं,  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News