सरकार का राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 75 नायब तहसीलदारों का तबादला

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 08:00 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): विधानसभा चुनावों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में एक स्थान पर 3 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले तथा अपने गृह क्षेत्र में तैनात अधिकारियों के तबादलों का क्रम जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में 75 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। ये तबादले चुनाव आयोग के निर्देशों के आधार पर किए गए हैं। इससे संबंधित अधिसूचना राज्य सरकार की ओर से राजस्व विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के तहत मंडी मंडल में 21 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इसके तहत भरत भूषण को जिला मंडी की कोठी तहसील से जिला कुल्लू के जारी उपतहसील, मंडी से धर्मपुर से बिलासपुर की उपतहसील तलाई, जगदीश चंद को मंडी की उपतहसील मकरेड़ी से बिलासपुर की झंडूता तहसील, उमा दत्त को मंडी के बगशाड़ से बिलासपुर सदर, विनय कुमार को कुल्लू की जरी उपतहसील से मंडी सदर, दौलत राम को नायब तहसीलदार प्रोटोकॉल मनाली से मंडी की बगशाड़ उपतहसील, संजीव कुमार को हमीरपुर के नादौन से मंडी की रिवाल्सर उपतहसील, संतोष कुमार को मंडी की मंडप उपतहसील से हमीरपुर सदर, जगदीश कुमार को बिलासपुर की श्री नयना देवी जी तहसील से मकरेड़ी उपतहसील, ओम प्रकाश को बिलासपुर की हरलोग उपतहसील से जिला मंडी की करसोग तहसील, सुशील कुमार को जिला बिलासपुर कलोल उपतहसील से हमीरपुर की कांगू उपतहसील, प्रेम चंद को लाहौल-स्पीति की काजा तहसील से मंडी की मंडप उपतहसील, बलवंत सिंह को हमीरपुर की उपतहसील कांगू से बिलासपुर की उपतहसील कलोल, कृष्ण चंद को मंडी की करसोग तहसील से बिलासपुर की उपतहसील हरलोग, मुरारी लाल को मंडी की उपतहसील रिवालसर से कार्यालय मंडलायुक्त मंडी, हुकुम राम को जिला मंडी की पधर तहसील से मंडी की बाड़ी चौकी तहसील, केशव राम को जिला मंडी की उपतहसील टीहरा से लाहौल-स्पीति की उपतहसील जलमान, महेंद्र कुमार को एसएनटी बिझड़ी जिला हमीरपुर से मंडी की लडभड़ोल तहसील, रामपाल को मंडी सदर तहसील से जोगिंद्रनगर तहसील, हेम राज को मंडी की सरकाघाट तहसील से बल्द्वाड़ा तथा अत्तर सिंह को हमीरपुर सदर तहसील से उपतहसील आशला जिला मंडी में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात किया है। 

कांगड़ा मंडल में इनके हुए तबादले
इसी तरह कांगड़ा मंडल के अंतर्गत सूरम सिंह को कार्यालय मंडलायुक्त कांगड़ा मंडल से हमीरपुर के बड़सर, परविंद्र कुमार को कांगड़ा की हरचक्कियां उपतहसील से ऊना की हरोली तहसील, प्रमोद कुमार को कांगड़ा की नगरोटा बगवां तहसील से चम्बा की पुखरी उपतहसील, जोङ्क्षगद्रपाल को कांगड़ा की पालमपुर तहसील से कार्यालय मंडलायुक्त कांगड़ा मंडल, विजय कुमार को कांगड़ा की बैजनाथ तहसील से चम्बा की ककीरा उपतहसील, भूपिन्द्र सिंह को कांगड़ा की जयसिंहपुर तहसील से चम्बा की धरवाला उपतहसील, कुलतार सिंह को कांगड़ा की थुरल तहसील से ऊना की जोल उपतहसील, सीता राम को कांगड़ा की ज्वालामुखी तहसील से चम्बा की तेलका उपतहसील, सुरेंद्र कुमार को कांगड़ा जिले की जसवां कोटला तहसील से ऊना की मैहतपुर उपतहसील, राजिंद्र कुमार को कांगड़ा की हरिपुर तहसील से ऊना की दौलतपुर चौक उपतहसील, जगजीत सिंह को कांगड़ा की कोटला उपतहसील से चम्बा की सिहुंता तहसील, अनिल कुमार को कांगड़ा की रे उपतहसील से चम्बा की साहो उपतहसील, मदन लाल को जिला कांगड़ा की इंदौरा तहसील से चम्बा की भलेई उपतहसील, देशराज ठाकुर को कांगड़ा की नूरपुर तहसील से ऊना की दुलैड़ उपतहसील, रमेश चंद को चम्बा की डल्हौजी तहसील से कांगड़ा की रे तहसील, दिसी राम को चम्बा की बलेई उपतहसील से कांगड़ा जिला की हरचकें उपतहसील तथा करम चंद को चम्बा जिला की तेलका उपतहसील से कांगड़ा की कोटला उपतहसील में लगाया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार आशीष ठाकुर को चम्बा के  भरमौर तहसील से कांगड़ा की सदवां उपतहसील, कैलाश चंद को चम्बा की सिहुंता तहसील से कांगड़ा की बैजनाथ तहसील, ज्ञान चंद को चम्बा की ककीरा उपतहसील से कांगड़ा की जलग उपतहसील, सत्यापाल को ऊना की घनेरी तहसील से कांगड़ा की चचैण उपतहसील, परवेश कुमारी को हरोली तहसील से देहरा तहसील, राजन कुमार को ऊना की मैहतपुर उपतहसील से कांगड़ा की जसवां कोटला तहसील, इकबाल सिंह को ऊना की जोल उपतहसील से कांगड़ा की ज्वालामुखी तहसील, कपिल देव बाली को ऊना जिले की दुलैहड़ तहसील से कांगड़ा सदर तथा प्यारे लाल को जिला कांगड़ा की नगरोटा सूरियां तहसील से जिला मंडी की टिहरा उपतहसील में तैनाती दी गई है। 

शिमला मंडल में ये किए तबदील
इसके अलावा शिमला मंडल में नायब तहसीलदार परवीण कुमार को धामी उपतहसील से नाहन तहसील, दलीप सिंह को जलोग उपतहसील से सिरमौर की रोहनाट उपतहसील, हीरा चंद को शिमला शहरी से कार्यालय मंडलायुक्त शिमला, प्रेम लाल को कार्यालय मंडलायुक्त शिमला से धामी उपतहसील, दीपक सूद को शिमला की देहा उपतहसील से सिरमौर की नारंग उपतहसील, प्रदीप मेहता को रोहड़ू तहसील से सोलन के दाड़लाघाट उपतहसील, राम सैन को शिमला की जांगला उपतहसील से किन्नौर की हांगरंग उपतहसील, मालक राम को जुब्बल से सिरमौर की सतौण उपतहसील, जगदीश शर्मा को सोलन की उपतहसील पंजैड़ा से शिमला शहरी, जगदीश कुमार को कसौली तहसील से शिमला की जलोग उपतहसील, पवन कुमार को सोलन के कृष्णगढ़ उपतहसील से शिमला की देहा उपतहसील, राम भज को पांवटा साहिब तहसील से कोटगढ़ उपतहसील, देवेंद्र कुमार को किन्नौर की मूरंग तहसील से शिमला की थेलीचखटी, दया नंद को किन्नौर की हंगरंग उपतहसील से शिमला की जांगला उपतहसील, नानक राम को किन्नौर की टापरी तहसील से शिमला की ज्यूरी उपतहसील, जय राम शर्मा को सिरमौर की रोहनाट उपतहसील से सोलन की पंजैड़ा उपतहसील, कमल कुमार को दाड़लाघाट उपतहसील से कालाअंब उपतहसील, सौरभ धीमान को चिडग़ांव तहसील से समरकोट उपतहसील, कृष्ण लाल को संगड़ाह तहसील से शिमला ग्रामीण, सोहन लाल को शिलाई तहसील से शिमला की बल्देहां उपतहसील, मदन लाल को एसएनटी जेहर, जिला सिरमौर से शिमला के धमवाड़ी उपतहसील, फरीद मुहम्मद को एसएनटी धुंदन सोलन से शिमला की मतियाना उपतहसील, सलीम मोहम्मद को सुन्नी तहसील से शिमला की कोटी उपतहसील, बंसी राम को कुमारसैन तहसील से बड़ागांव उपतहसील, जगत राम को एफएसएनटी धर्मपुर जिला सोलन से सिरमौर की राजपुर उपतहसील, अश्वनी कुमार को पच्छाद तहसील से सिरमौर के खोरनवाला उपतहसील, चैन राम को किन्नौर की कल्पा तहसील से टापरी उपतहसील तथा मोहन लाल को जिला शिमला के एफएसएनटी चेयोग से जिला सिरमौर की हरिपुरधार उपतहसील में तैनाती दी गई है। जारी आदेशों के अनुसार इनमें से जो अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर हैं वे 10 अक्तूबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद नई नियुक्त वाले स्थान पर ज्वाइन करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News