Big Breaking : 6 नहीं अब कर्फ्यू में 3 घंटे की ढील, सरकार ने बदले आदेश

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 03:05 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने फैसले में बदलाव किया है। सरकार के कर्फ्यू में 6 घंटे की ढील देने का कुछ जगह विरोध में भी हो रहा था। सरकार ने अब इस डील को तीन घंटे कर दिया है। समय का निर्धारण संबंधित जिलों के डीसी करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि सभी जिलों के डीसी से आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया। कर्फ्यू की अवधि में आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए अब रोजाना सिर्फ तीन घंटे की छूट दी जाएगी। बीते दिन गुरुवार को प्रदेश सरकार ने कर्फ्यू में आधे दिन की ढील देने के आदेश जारी किए थे। आज पूरे प्रदेश में सुबह सात से एक बजे तक राशन और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी की गई। दोपहर बाद सरकार ने नए आदेश जारी कर दिए।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News