शिमला में मनाया श्री गुरु नानक देव जी 555वां प्रकाश पर्व, स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुद्वारे में टेका माथा

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2024 - 04:55 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): श्री गुरु नानक देव जी का 555 वां प्रकाश पर्व पूरे शहर में हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है। गुरु पर्व पर माथा टेकने के लिए सुबह से ही शहर के प्रमुख गुरुद्वारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बस स्टैंड स्थित बड़ा गुरुद्वारा साहिब में सुबह 4.45 बजे गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। इसके साथ ही नितनेम पाठ, सुखमनी साहिब, अखंड पाठ, सहज पाठ साहिब किया गया। लुधियाना से आए रागी जत्थे बलजीत सिंह ने कीर्तन संगत को निहाल किया। दिनभर गुरुद्वारे में गुरवाणी और शबद-कीर्तन होता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 
PunjabKesari

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने शिमला में गुरुद्वारे में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश वासियों को गुरुनानक देव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवभूमि में सभी संप्रदाय को सम्मान दिया जाता है। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर उनके बताए मार्ग पर चलने की कोशिश की जानी चाहिए। गुरुनानक देव सभी को एक निगाह से देखते थे। उन्होंने कहा कि सभी धर्म सच्चे मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाते हैं। इस दौरान गुरुद्वारे में भक्तों के लिए प्रसाद वितरित किया गया, साथ ही अटूट लंगर बर्ताया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News