50 साल पहले दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमान का मिला मलबा, साथ ही मिली ये चीज (PICS)

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 11:46 AM (IST)

मनाली: हिमाचल के लाहौल-स्पीति में एक वायुसेना विमान के टुकड़ों के साथ मानव अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। मनाली से चन्द्रभागा पीक पर गई टीम ने इस बारे भारतीय रक्षा मंत्रालय को भी अवगत करवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जुलाई महीने के शुरुआती दिनों में मनाली से इंडियन माउंटनियरिंग फाउंडेशन व ओनजीसी की सयुंक्त टीम ने चन्द्रभागा की पहाड़ियों पर स्वच्छता अभियान चलाया था। जब वो पहाड़ियों पर सफाई अभियान कर रहे थे तो चन्द्रभागा 13-4 के हिस्से में उन्हें यह टुकड़े नजर आए। वही, साथ ही उन्हें एक मानव का अवशेष भी नजर आया। 
PunjabKesari

उन्होंने उसकी फोटो ली और इस घटना के बारे में भारतीय रक्षा मंत्रालय को भी अवगत करवाया गया। रक्षा मंत्रालय की टीम द्वारा उनसे इस लोकेशन की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि यह विमान वायुसेना का एएन -12 विमान है जो 7 फरवरी 1968 यानि 50 साल में हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में चंडीगढ़ से लेह तक उड़ान भरने के दौरान 102 कर्मियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद 98 यात्रियों और चार चालक दल के सदस्यों के साथ सोवियत संघ निर्मित विमान गायब हो गया था। 
PunjabKesari

विमान के यह अवशेष ढाका ग्लेशियर बेस शिविर में समुद्र तल से 6,200 मीटर ऊपर पाए गए हैं। अभियान में शामिल माउंट एवरेस्ट को 20 साल की उम्र में पार कर चुके पर्वतारोही खिमी राम ने बताया कि हमने पहले विमान के कुछ हिस्सों को पाया। इसके बाद हमारे टीम के सदस्यों ने स्पॉट से कुछ मीटर दूर एक व्यक्ति के शरीर के अवशेष को देखा। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने शरीर और विमान मलबे की तस्वीरें ली और 16 जुलाई को सेना के पर्वतारोहण संस्थान को भी सूचित कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News