इंडिया कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल की 5 महिला खिलाड़ियों का चयन
punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2023 - 05:50 PM (IST)

बिलासपुर (विशाल): हिमाचल प्रदेश की 5 महिला खिलाड़ियों का चयन इंडिया कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। कैंप 11 मार्च से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में चल रहा है। इसकी जानकारी हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी बीएल धर्माणी ने दी है। उन्होंने बताया कि इनमें बिलासपुर से निधि शर्मा, कुल्लू से कविता, सोलन से ज्योति तथा सिरमौर से पुष्पा और साक्षी शामिल हैं। ये खिलाड़ी 21 मार्च तक इस कैंप में कबड्डी के नए गुर सीखेंगी।
इसी कैंप में से एशियन गेम्स-2023 के लिए भी टीम इंडिया का चयन किया जाना है। देशभर से महिला वर्ग में कुल 40 खिलाड़ी इस कैंप में हिस्सा ले रही हैं। इनमें 5 खिलाड़ी एक छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश से चयनित होना निश्चित रूप से न केवल हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अनुसार हिमाचल की ये 5 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में शामिल हैं। हिमाचल की ये बेटियां इससे पहले भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम चमका चुकी हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Odisha Train Accident: रोजी-रोटी के लिए घर से निकले थे बिहार के मजदूर, केरल पहुंचने से पहले मिली मौत

यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी

Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

रविवार के दिन न करें ये काम, वरना आपका जीवन पड़ जाएगा संकट में

Vat Savitri Purnima 2023: पति का बेतहाशा प्यार पाने के लिए आज सुहागिन महिलाएं करें इस तरह पूजा