पालमपुर पुलिस थाना के कर्मी सहित जिला में 48 कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2020 - 09:17 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): बुधवार को जिला कांगड़ा में 48 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को जोगिंद्रनगर मंडी की 78 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां की 53 वर्षीय महिला, सिरडी भरमौर चंबा की 33 वर्षीय महिला, बैजनाथ क्षेत्र के 30 वर्षीय व्यक्ति, मंझग्रां द्रमण के 39 वर्षीय व्यक्ति, सराह धर्मशाला का 27 वर्षीय युवक, बलेहड़ टंग धर्मशाला का 28 वर्षीय युवक, धर्मशाला की 36 वर्षीय महिला, रसां सिद्धबाड़ी धर्मशाला के 39 वर्षीय व्यक्ति, खनियारा धर्मशाला के 57 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइंस धर्मशाला का 17 साल का लड़का, सिरत मोहटली इंदौरा के 53 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली क्षेत्र के 56 वर्षीय व्यक्ति, गलोह कांगड़ा की 53 व 46 वर्षीय महिलाएं, गुरचाल कांगड़ा की 58 वर्षीय महिला, रामनगर धर्मशाला के 57 वर्षीय व्यक्ति, नडडी धर्मशाला के 45 वषीज़्य व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कजलोट कांगड़ा की 51 वर्षीय महिला, श्यामनगर धर्मशाला के 42 वर्षीय व्यक्ति, बरनेट कांगड़ा के 43 वर्षीय व्यक्ति, नडडी धर्मशाला की 48 वर्षीय महिला, चांदमारी कांगड़ा की 33 वर्षीय महिला, चड़ी कांगड़ा की 37 वर्षीय महिला, गुप्त गंगा रोड़ कांगड़ा की 30 वर्षीय महिला व 7 वर्षीय बच्ची, सुलह भवारना की 23 वर्षीय युवती, कांगड़ा के वार्ड 4 की 75 वर्षीय महिला, करयाड़ा ज्वालामुखी की 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

इसके अलावा नूरपुर के वार्ड 1 की  33 वर्षीय महिला, मदनपुर नूरपुर का 26 वर्षीय युवक, बरेट सदवां नूरपुर की 79 वर्षीय महिला, गगल खास धीरा की 29 वर्षीय युवती, हटनाला थुरल के 75 वर्षीय व्यक्ति, 60 व 33 वर्षीय महिलाओं सहित 14 साल का लड़का, गढ़ खास मलकेहड़ की 40 वर्षीय महिला व 10 साल का बच्चा, सैदूं थुरल की 43 वर्षीय महिला, पालमपुर पुलिस थाना के 36 वर्षीय व्यक्ति, राजपुर टांडा के 70 वर्षीय व्यक्ति, ब्लाक भवारना के 47 वर्षीय व्यक्ति, ब्लॉक थुरल के 56 वर्षीय व्यक्ति, ब्लाक महाकाल के 49 वर्षीय व्यक्ति और ब्लाक गोपालपुर की 70 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय चोंतरा के व्यक्ति व 53 वर्षीय हारा फतेहपुर की महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News