ऊना में दर्दनाक हादसा, लावारिस पशु से टकराई वैन...40 वर्षीय शख्स की मौत
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 04:00 PM (IST)
Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक वैन लावारिस पशु से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादासा जिले के अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही के पास हुआ। मृतक की पहचान विपिन कुमार (40 वर्षीय), पुत्र जगदीश चंद, निवासी चंबा जिले के रूप में हुई है। हादसा रविवार को उस समय पेश आया, जब वैन अंब से मुबारिकपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कलरूही के पास वैन एक लावारिस पशु से वैन टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जहां पर चिकित्सकों ने विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अवतार सिंह का उपचार चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

