चंबा-कांगड़ा के 4 मरीजों ने टीएमसी में तोड़ा दम, जिला में 70 नए कोरोना संक्रमित मरीज

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 08:52 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमित 4 मरीजों दम तोड़ दिया। इसमें एक मरीज जिला चंबा का है जबकि 3 मरीज जिला कांगड़ा के ही हैं। सोमवार को पालमपुर के टांडा राजपुर के के 39 वर्षीय व्यक्ति की टी.एम.सी. में मृत्यु हो गई। व्यक्ति को सीढिय़ों से गिर गया था तथा 21 नवम्बर को उसको टांडा अस्पताल में लाया गया था, व्यक्ति जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं, देहरा के परागपुर की 68 वर्षीय महिला को 22 नवम्बर को टी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया था। महिला को निजी अस्पताल से टांडा के लिए रैफर किया गया था जोकि विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थी। महिला की भी सोमवार सुबह टी.एम.सी. में मौत हो गई। परौर के खरौटर के 62 वर्षीय व्यक्ति को 22 नवम्बर को टांडा अस्पताल को धर्मशाला कोविड केयर अस्पताल से रैफर किया गया था। व्यक्ति विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था तथा सोमवार को टांडा में व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इसके अलावा चंबा जिला के कंदला के कुठाड़ की 52 वर्षीय महिला जोकि सांस लेने तथा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थी तथा चंबा मेडिकल कालेज से उसको 14 नवम्बर को टी.एम.सी. के लिए रैफर किया गया था। महिला टी.एम.सी. में ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी तथा महिला की 22 नवम्बर देर शाम टी.एम.सी. में मृत्यु हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि टी.एम.सी. में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो गई।

वहीं जिला कांगड़ा में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 6 कर्मचारियों सहित 70 नए कोविड-19 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 185 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि धर्मशाला के जवाहर नगर का 57 वर्षीय व्यक्ति, होटल द क्लब हाउस धर्मशाला का 38 वर्षीय व्यक्ति, डी.एस.पी. रेजीडेंस चंबा की 30 वर्षीय महिला, धौलाधार कालोनी दाड़ी की 41 वर्षीय महिला, अप्पर बड़ोल धर्मशाला 90 वर्षीय व 55 वर्षीय महिला, टांडा का 57, 30 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट गरोटा का 20 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ का 27 व्यक्ति, धीरा के पुढ़वा की 44 वर्षीय महिला, थुरल का 28 वर्षीय युवक, खुंडिया के बदराल की 70 वर्षीय महिला, बालकरुपी के भेड़ी का 17 वर्षीय लड़का, कांगड़ा के तियारा का 29 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां का 51 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के सिद्धबाड़ी की 24 वर्षीय युवती, जसूर का 48 वर्षीय व्यक्ति, भवारना का 29 वर्षीय युवक व कांगड़ा का 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सी.एम.ओ. ने बताया कि सोमवार को गुरनवाड़ तहसील डाडासीबा की 23 वर्षीय युवती, मंडलियां तहसील रक्कड़ के 84 वर्षीय व्यक्ति और 18 वर्षीय युवक, पी.एन.बी. इंदौरा का 28 वर्षीय युवक और 32 वर्षीय महिला, ठाकुरद्वारा तहसील पालमपुर के 76 वर्षीय व्यक्ति, भट्टू तहसील पालमपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति, बड़ोह की 42-42 वर्षीय महिलाएं और 15 साल की लड़की, दाडऩू के 32 वर्षीय व्यक्ति, पारला अलोह रक्कड़ की 49 वर्षीय महिला, सिविल अस्पताल रैहन की 24 वर्षीय युवती, मटौर कांगड़ा का 18 वर्षीय युवक, समीरपुर चकलू कांगड़ा की 49, 48 व 75 वर्षीय महिलाएं, हाउसिंग बोर्ड कालोनी कांगड़ा की 50 वर्षीय महिला, भाटका कोपड़ा तहसील नूरपुर के 34 वर्षीय व्यक्ति, डैकवां तहसील नूरपुर के 42 वर्षीय महिला और 15 साल का लड़का, बासा वजीरां तहसील नूरपुर के 34 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के 39 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालाजी के 38 व 60 वर्षीय व्यक्ति,18 व 21 वर्षीय युवक, कांगड़ा की 70 वर्षीय महिला, भोरंज हमीरपुर के 56 वर्षीय व्यक्ति, धीरा के 51 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के 47 वर्षीय व्यक्ति, सराह धर्मशाला के 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा नंदपुर भटोली 33 वर्षीय व्यक्ति, सिहोलपुरी शाहपुर की 45 वर्षीय महिला, घुरकड़ी बीरता के 50 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन धर्मशाला की 41 वर्षीय महिला, ठारु चड़ी शाहपुर के 48 वर्षीय व्यक्ति, कड़ोल परागपुर के 53 वर्षीय व्यक्ति, बैदी की 43 वर्षीय महिला, 17 व 15 साल के लड़के, ढुगियारी के 52 वर्षीय व्यक्ति, रिहालपुरा कांगड़ा के 62 वर्षीय व्यक्ति, रनेहड़ रेहलू शाहपुर की 34 वर्षीय महिला, इच्छी वार्ड 7 के 35 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धबाड़ी धर्मशाला के 43 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के 43 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के 38 वर्षीय व्यक्ति, जवाहर नगर धर्मशाला के 60 और 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News