पीटीसी डरोह के 2 जवानों व स्कूल महिला कर्मचारी सहित कांगड़ा में 35 कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 07:51 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में सोमवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हो गई। जिला कांगड़ा की तहसील जयसिंहपुर के गांव नौला गांव के 29 वर्षीय व्यक्ति जयसिंहपुर अस्पताल में 6 नवंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मरीज को उपचार के लिए 7 नवंबर की रात कोविड अस्पताल धर्मशाला में बुखार और सांस लेने में दिक्कत के चलते भर्ती करवाया गया था। इसके अगले दिन 8 नवंबर को रात को मरीज में कोविड संबंधित निमोनिया व अन्य बीमारी के चलते डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा रेफर किया गया था। टीएमसी में सोमवार सुबह मरीज की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला में कोरोना के कारण 76 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके अलावा सीएमओ ने बताया कि सोमवार को जिला में पीटीसी डरोह के 2 जवानों व सरकारी स्कूल की एक महिला कर्मचारी सहित 35 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि गुड़गांव हरियाणा के 45 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर की 22 वर्षीय युवती, धर्मशाला के 53 वर्षीय व्यक्ति, लाहड़ू खुंडियां की 76 वर्षीय महिला, मुगला चंबा की 50 वर्षीय महिला, लोअर बड़ोल की 50 वर्षीय महिला, धर्मशाला की 35 वर्षीय महिला, शामनगर धर्मशाला की 31 व 30 वर्षीय महिलाएं, नड्डी की 38 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा बुसल बड़ोह के 49 वर्षीय व्यक्ति, खरट बड़ोह के 33 वर्षीय व्यक्ति, सरोत्री बड़ोह की 47 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड कालोनी समीप एसडीएम कोर्ट कांगड़ा की 79 और 50 वर्षीय महिलाएं, सिविल अस्पताल कांगड़ा के अपॉजिट के 40 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धबाड़ी धर्मशाला के 68 वर्षीय व्यक्ति, पुराना कांगड़ा की 53 वर्षीय महिला, बाई अटारियां कंदरोड़ी इंदौरा की 47 वर्षीय महिला, देहरा की 36 वर्षीय महिला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनखंडी की 42 वर्षीय महिला, देहरा की 12 साल की लड़की, पीटीसी डरोह के 25 व 26 वर्षीय जवान, नेरटी के 49 वर्षीय व्यक्ति, भाली ज्वाली के 46 वर्षीय व्यक्ति, तहसील धर्मशाला के 25 वर्षीय युवक, साई थुरल की 48 वर्षीय महिला, सुनेहड़ नगरोटा बगवां की 65 वर्षीय महिला, हारसी जयसिंहपुर की 90 वर्षीय महिला, पालमपुर के वार्ड-6 के 49 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय महिला और 13 साल की लड़की, पपरोला बैजनाथ की 39 वर्षीय महिला और फतेहपुर का 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, जिला में सोमवार को 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Related News