हमीरपुर में 34 वर्षीय युवक पिछले 4 दिनों से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 06:18 PM (IST)

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवक के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश तेज कर दी है।

घर के काम से बाहर निकला था युवक

जानकारी के मुताबिक, मामला हमीरपुर की सीमा से सटे पनियाला गांव का है। पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि 34 वर्षीय युवक विपिन कुमार 21 मई की सुबह घर के काम से बाहर निकला था, लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों के यहां जाकर पूछताछ की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जब युवक का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

वहीं, मामले को लेकर घुमारवीं पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि विपिन कुमार का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News