नालागढ़ के 3 खिलाड़ी Pro Kabaddi में दमखम दिखाने को तैयार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 21, 2021 - 05:42 PM (IST)

नालागढ़ (सतविन्द्र): नालागढ़ उपमंडल के 3 खिलाड़ी कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, बलदेव सिंह व राहुल राणा 22 दिसम्बर से शुरू हो रही प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाने को तैयार हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले लंबे समय से अपनी टीमों के साथ जुड़े हुए हैं। प्रो-कबड्डी के लिए चयनित दभोटा के अजय ठाकुर एशियन व वर्ल्ड कप गोल्ड मैडलिस्ट हैं। वह कबड्डी में भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं। उन्हें पदमश्री अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वह हिमाचल में डीएसपी पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें दबंग दिल्ली ने 46 लाख रुपए में खरीदा है। दभोटा के ही बलदेव सिंह पुनेरी पल्टन टीम के हिस्सा हैं। उन्हें 60 लाख रुपए में खरीदा गया है। बलदेव टीम में डिफैंडर की भूमिका अदा करेंगे। 2017 में नेपाल में हुए इन्वीटेशन टूअर में भारत ने गोल्ड मैडल जीता था और बलदेव सिंह भी उस टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा जोघों निवासी राहुल राणा का पहली बार प्रो-कबड्डी में चयन हुआ है। राहुल राणा जूनियर नैशनल गोल्ड मैडलिस्ट हैं। वह सीनीयर नैशनल टीम का भी हिस्सा रहे हैं। राहुल राणा को यू-मुम्बा की टीम ने 10 लाख रुपए में खरीदा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News