कांगड़ा में कोरोना से 3 बुजुर्गाें की मौत, 160 नए मामले आए सामने

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 09:47 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में 3 कोरोना संक्रमित बुजुर्ग मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें एमएच योल व पालमपुर में 2 कोरोना संक्रमित बुजुर्गाें की मौत हुई जबकि ज्वालामुखी से टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किए जाने के बाद एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उक्त तीनों बुजुर्ग कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे, जिनका अस्पतालों में प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार चल रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि नगरोटा बगवां के कीरचम्बा के 91 वर्षीय बुजुर्ग को 26 नवम्बर को एमएच योल में भर्ती करवाया गया था। बुजुर्ग विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे तथा कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे। उपचार के दौरान 28 नवम्बर को उनकी मृत्यु हो गई।

वहीं एमएच पालमपुर में स्थानीय निवासी 94 वर्षीय बुजुर्ग को 21 नवम्बर को भर्ती करवाया गया था। बुजुर्ग कोरोना संक्रमित होने के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे तथा शनिवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा टीएमसी में परागपुर के सिंयूह गरली की 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शुक्रवार देर शाम मृत्यु हो गई। बुजुर्ग महिला 27 नवम्बर को ज्वालामुखी अस्पताल में रैपिड एंटीजन टैस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इस दौरान बुजुर्ग को ज्वालामुखी से टीएमसी रैफर किया जा रहा था लेकिन बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

सीएमओ ने बताया कि शनिवार को जिला में 160 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भी सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुनहेत तहसील देहरा की 19 वर्षीय युवती, होटल दीवान धर्मशाला का 26 वर्षीय युवक व 53 वर्षीय महिला, शीला पास्सू धर्मशाला के 40 वर्षीय व्यक्ति, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी चीलगाड़ी धर्मशाला के 54 वर्षीय व्यक्ति, समलोटी के 77 वर्षीय व्यक्ति, दाडऩू की 56 वर्षीय महिला, भवारना पालमपुर की 44 वर्षीय महिला, फरेढ़ पालमपुर के 67 वर्षीय व्यक्ति, लदवाड़ा शाहपुर की 35 वर्षीय महिला, बंडी नागनपट्ट धर्मशाला के 34 वर्षीय व्यक्ति व 64 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय व्यक्ति, रझूं धीरा के 70 वर्षीय व्यक्ति, सिविल लाइन की 26 वर्षीय युवती, बड़ोल की 37 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन का 16 वर्षीय लड़का, बटालियन के 54 वर्षीय व्यक्ति, 339 फील्ड अस्पताल के 41 वर्षीय व्यक्ति, 18/6 स्नो व्यू लाइन होल्टा कैंप पालमपुर के 39 वर्षीय व्यक्ति, दाडऩू धर्मशाला के 50 वर्षीय व्यक्ति, जमानाबाद की 58 वर्षीय महिला और 12 साल की लड़की व 8 साल का बच्चा, 32 और 72 वर्षीय व्यक्ति, नंदेहड़ कांगड़ा के 67 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा पुराना कांगड़ा का 18 वर्षीय युवक, 10 साल का बच्चा, 43 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय युवती, बोहार कांगड़ा की 62 वर्षीय महिला, सकोह धर्मशाला का 26 वर्षीय युवक, अब्दुलापुर कांगड़ा का व 27 वर्षीय युवक, नंधोली की 87 वर्षीय महिला, चंदुआ की 23 वर्षीय युवती, सुनेहड़ वार्ड नंबर-5 की 37 वर्षीय महिला, खड़ौठ तहसील पालमपुर की 64 वर्षीय महिला, मस्सल वार्ड नबर-3 तहसील नगरोटा बगवां के 48 वर्षीय व्यक्ति, भरवाना के 56 वर्षीय व्यक्ति, कलेड़ नगरोटा बगवां के 44 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली की 17 वर्षीय लड़की और 28 वर्षीय युवती, कांगड़ा की 26 वर्षीय युवती, नगरोटा बगवां कांगड़ा की 54 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के 46 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ की 59 वर्षीय महिला, धर्मशाला के 32 वर्षीय व्यक्ति, इच्छी कांगड़ा की 31 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के 48 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के 47 वर्षीय व्यक्ति, दैहण के 26 वर्षीय युवक, लदवाड़ा शाहपुर की 67 वर्षीय महिला, फरेढ़ पालमपुर समूला खास के 71 वर्षीय व्यक्ति, लोअर लंबागांव जयसिंहपुर के 36 वर्षीय व्यक्ति, लंबागांव जयसिंहपुर की 31 वर्षीय महिला, डन्ना मेहला तहसील नूरपुर के 54 वर्षीय व्यक्ति, जाच्छ के 27 वर्षीय युवक और 30 वर्षीय व्यक्ति, चक्रा शेरपुर डल्हौजी के 39 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा की 37 वर्षीय महिला, छत्तर तहसील फतेहपुर के 42 वर्षीय व्यक्ति, बाड़ी के 48 वर्षीय व्यक्ति, बरोट की 44 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं खुखनियारा कंदोर की 43 वर्षीय महिला, रोड रैहन फतेहपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति, मंगडियाल छत्तर फतेहपुर के 29 वर्षीय युवक, राजगीर भोगरवां के 39 वर्षीय व्यक्ति, दीनी गदराना का 21 वर्षीय युवक, कंदोर के 38 वर्षीय व्यक्ति व 27 वर्षीय युवक, भटोली लरहूं तहसील फतेहपुर के 36 वर्षीय व्यक्ति, रैहन के 45 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय युवक 45 वर्षीय व्यक्ति, 51 वर्षीय व्यक्ति व 45 वर्षीय व्यक्ति और 31 व 50 वर्षीय महिलाएं, ढसोली के 55 वर्षीय व्यक्ति, सोहार राजा का तालाब के 47 वर्षीय व्यक्ति, सुनहेत के 45 वर्षीय व्यक्ति, भटोली रैहन की 49 वर्षीय महिला, झुंब परौल के 43 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के 42 वर्षीय व्यक्ति, नरवाणा योल के 35 वर्षीय व्यक्ति, दरकाटी ज्वाली के 35 वर्षीय व्यक्ति, बलाहर सलिहार के 56 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय व्यक्ति और रिहालपुरा के 50 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं आईमा पालमपुर का 71 वर्षीय व्यक्ति, बासा इंदौरा से 40 वर्षीय व्यक्ति, जालग जयसिंहपुर से 64 वर्षीय व्यक्ति, अरला पालमपुर से 33 वर्षीय व्यक्ति, सैनिक कालोनी ठाकुरद्वारा से 60 वर्षीय व्यक्ति, चंदपुर से 39 वर्षीय व्यक्ति, चौकी खलेट से 37 वर्षीय व्यक्ति, कंडी से 32 वर्षीय व्यक्ति, बोदल से 37 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर से 41 वर्षीय व्यक्ति, न्यायिक परिसर धर्मशाला से 33 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति, 53 वर्षीय व्यक्ति व 35 वर्षीय महिला, घमाला ठाकुरद्वारा कांगड़ा से 53 वर्षीय व्यक्ति, जगनोली फतेहपुर से 45 वर्षीय व्यक्ति, गढ़ प्रागपुर से 14 वर्षीय लड़की, जीएसएसएस स्थाना फतेहपुर से 34 वर्षीय व्यक्ति, चिलगाड़ी धर्मशाला से 47 वर्षीय महिला, छड़ोल प्रागपुर से 4 वर्षीय बच्चा, धलूं नगरोटा बगवां से 58 वर्षीय महिला, हाड़ा फतेहपुर से 45 व 37 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवक, कंदोर फतेहपुर से 50 वर्षीय व्यक्ति, टकोली फतेहपुर से 52 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर-9 धर्मशाला रोड कांगड़ा से 50 वर्षीय व्यक्ति, दरकाटी ज्वाली का 34 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन सकोह धर्मशाला से 51 वर्षीय महिला, एसडीएम कार्यालय कांगड़ा से 51 वर्षीय व्यक्ति, जगनोली फतेहपुर से 47 वर्षीय व्यक्ति, डिपो बाजार धर्मशाला से 34 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय महिला भदेड़ा कांगड़ा से  52 वर्षीय महिला व 54 वर्षीय व्यक्ति,  रैहन से 52 वर्षीय महिला, बटाहड़ी फतेहपुर से 35 वर्षीय व्यक्ति, हलेड़ कलां कांगड़ा से 13 वर्षीय लड़की, टांडा मेडिकल कॉलेज से 35 वर्षीय व्यक्ति व 59 वर्षीय महिला, सिहोलपुरी शाहपुर 29 वर्षीय युवक, कांगड़ा व्हीकलएड से 31 वर्षीय व्यक्ति, खड़ानाला पपरोला से  42 वर्षीय महिला व 23 वर्षीय युवक, जनेहड़ चौबीन बैजनाथ से 82 वर्षीय व्यक्ति, जसोर कांगड़ा से 60 वर्षीय व्यक्ति, उस्तेहड़ बैजनाथ से 55 वर्षीय महिला व 68 वर्षीय व्यक्ति, धरेड़ बैजनाथ से 53 वर्षीय व्यक्ति, कबाड़ी नगरोटा से 49 वर्षीय व्यक्ति, रिट जयसिंहपुर से 25 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां से 41 वर्षीय व्यक्ति, गणेश बाजार बैजनाथ से 31 वर्षीय व्यक्ति व 56 वर्षीय महिला, बैजनाथ से 38 वर्षीय व्यक्ति, अप्पर भेठ बैजनाथ से 39 वर्षीय महिला, जीपीएस कथोग देहरा से 54 वर्षीय महिला, डुहकी पालमपुर से 48 वर्षीय व्यक्ति, पंचरुखी सर्कल की 58 वर्षीय महिला, बिंद्रावन पालमपुर से 37 वर्षीय व्यक्ति, आईपीएच खैरा से 47 वर्षीय व्यक्ति, लदोह का 45 वर्षीय व्यक्ति 64. दयोग्रां का 60 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर का 64 वर्षीय व्यक्ति, आईमा पालमपुर का 71 वर्षीय व्यक्ति, गदियाड़ा का 40 वर्षीय व्यक्ति व पालमपुर के रामनगर का 53 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।

2 दिन बंद रहेगा डीआईजी उत्तरी क्षेत्र का कार्यालय

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के कार्यालय में कोविड-19 का एक मामला पाए जाने पर कार्यालय को अगले 48 घंटे के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं। एसओपी के अनुसार कार्यालय के सैनिटाईजेशन का कार्य किया जाएगा और उसके बाद 1 दिसम्बर को कार्यालय खोला जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News