हिमाचल में बर्फबारी से 276 सड़कें बंद, 172 ट्रांसफार्मर ठप्प होने से सैंकड़ों गांवों में ब्लैकआऊट
punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 09:30 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में परेशानियां बढ़ गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 276 सड़कें बंद हैं, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संपर्क कट गया है, ऐसे में लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेशभर में 172 बिजली के ट्रांसफार्मर भी बंद हैं। बिजली के ट्रांसफार्मर बंद होने के कारण प्रदेश के सैंकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली के ट्रांसफार्मर कुल्लू जिला में बंद हैं। कुल्लू में 126 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। इसके अलावा मंडी में 8, शिमला में 28 और चंबा जिला में 10 ट्रांसफार्मर बंद हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़कें लाहौल-स्पीति जिला में बंद हैं। लाहौल-स्पीति में 177 सड़कें बंद हैं जबकि कुल्लू में 42, शिमला में 30, मंडी में 17, चंबा में 3, कांगड़ा में 2 और किन्नौर जिला में 5 सड़कें बंद हैं।
इन जिलों में बर्फबारी दर्ज
शुक्रवार रात को प्रदेश के 8 जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई है। इनमें शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, सिरमौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, किन्नौर और चंबा जिला शामिल हैं। मौसम विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार चम्बा जिला के किलाड़ में 6 इंच बर्फबारी हुई है। किन्नौर के कल्पा में 3 इंच, पूह में 1 इंच, सांगला और छितकुल में 2-2 इंच बर्फबारी हुई है। कुल्लू के रोहतांग में 30 इंच, जलोड़ी जोत में 19 इंच, अटल टनल में 12 इंच, मनाली में 9 और सोलंग में 7 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति के सिस्सू में 6 और केलोंग में 1 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। शिमला के खड़ापत्थर में 6, खिड़की में 5, रिज पर 1 और कुफरी में 4 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है।
17 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम
प्रदेश मे रविवार से मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 17 जनवरी तक अब मौसम साफ रहेगा। हालांकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में आगामी 3 दिनों तक कोहरे का अलर्ट हैं, ऐसे में विजिबिलिटी कम रहेगी। वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के आदेश हैं। कोहरे के कारण शीतलहर का प्रकोप भी प्रदेश में बढ़ जाएगा। वहीं 18 जनवरी के बाद प्रदेश में फिर से बारिश बर्फबारी के आसार हैं।
कहां कितना तापमान
जगह | न्यूनतम तापमान/डिग्री सैल्सियस |
शिमला | 0.6 |
मनाली | -0.2 |
केलांग | -7.2 |
कल्पा | -2.6 |
सोलन | 4.7 |
धर्मशाला | 6.4 |
ऊना | 5.5 |
हमीरपुर | 5.3 |
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल