ऊना में 27 साल के युवक ने उठाया खौफनाक कदम, गांव में पसरा मातम

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 10:20 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। जिला ऊना के तहत थाना टाहलीवाल के अंतर्गत आने वाले गांव दुलैहड़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ 27 साल के एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। तक की पहचान वलविन्द्र सिंह (पुत्र जसबिन्द्र सिंह) निवासी गांव व डाकखाना दुलैहड़, तहसील हरोली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, वलविन्द्र ने अपने कमरे में पंखे से चादर का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे इस हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

परिजनों का बयान

मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वलविन्द्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। परिजनों के अनुसार उसकी दिमागी हालत ठीक न होने के कारण वह परेशान रहता था, जिसके कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। 

पुलिस की कार्यवाही

सूचना मिलते ही टाहलीवाल पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News