दर्दनाक हादसा, ढांक से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत; क्षेत्र में शोक की लहर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 11:55 AM (IST)

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर ढांक से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत पल्यूर के बेरी गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान बेरी गांव निवासी 23 वर्षीय अब्दुल गफूर (पुत्र जान मोहम्मद) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अब्दुल सोमवार दोपहर को गांव के पास मवेशियों के लिए घास काट रहा था, तभी पैर फिसलने से युवक गहरी ढांक (खाई) में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

पल्यूर पंचायत के प्रधान मनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पहाड़ी से गिरने के कारण युवक की मौत हुई है। पंचायत की तरफ से प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News