चंबा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी...महिला की मौत; 3 साल के मासूम समेत चार घायल
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 03:01 PM (IST)
Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सलूणी-लंगेरा मार्ग पर शालियूंड मोड़ के पास हुआ। मृतका की पहचान पुनीता देवी (33 वर्ष) गांव बणी, डाकघर एवं तहसील सलूणी (चंबा) के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त टाटा पंच गाड़ी (HP 81-4131) में सलूणी तहसील के बणी (भंडडा) गांव का एक परिवार सफर कर रहा था। हादसे में पुनीता देवी के पति हरिंद्र कुमार (38 वर्ष), सास रेखा देवी (56 वर्ष), पुत्र समर्थ (3 वर्ष) और पुत्री सान्वी (3 वर्ष) घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने पुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रेखा देवी और समर्थ को बेहतर इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

