सांसद भारत दर्शन यात्रा के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की 21 होनहार बेटियां चयनित

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 04:37 PM (IST)

शिमला/हमीरपुर (योगराज/राजीव): हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों को भारत भ्रमण करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय सांसद भारत दर्शन योजना के लिए इस वर्ष के पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी हो गई है। इस बार सांसद भारत दर्शन योजना पर जाने के लिए 21 प्रतिभाशाली बेटियों का चयन हुआ है। इनमें वंशिका (सुजानपुर), वंशिका (नादौन), तानिया (सुजानपुर), सिया शर्मा (झंडूता), श्वेता शर्मा (हमीरपुर), श्रुति (गगरेट), सानिया ठाकुर (ऊना), रुद्राणी भारद्वाज (सुजानपुर), पायल कौंडल (कुटलैहड़), पलक शर्मा (बड़सर), नैंसी (नादौन), कनिका शर्मा (बिलासपुर सदर), ज्योति मिश्रा (झंडूता), ईप्सा कटोच (हमीरपुर), आरुषि शर्मा (घुमारवीं), अर्शिता भारती (नादौन), अनुराधा (सुजानपुर), अंजलि शर्मा (हरोली), अनंदिता चौहान (भोरंज), अनामिका जस्वाल (सुजानपुर) और अलीशा शर्मा (श्री नयनादेवी) शामिल है। 

अनुराग ठाकुर द्वारा क्षेत्र के बच्चों हेतु भारत भ्रमण की इस अनूठी पहल का ये दूसरा चरण है। विद्यार्थियों की सहूलियत हेतु इस बार आवेदन करने के लिए विशेष रूप से एक क्यूआर कोड भी तैयार किया गया था। सांसद भारत दर्शन 2023 की घोषणा करते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया था कि भारत दर्शन के पहले चरण की अपार सफलता के बाद अब दूसरा चरण करवाने का निर्णय लिया गया है। अनुराग ठाकुर ने पहले ही जानकारी दी थी कि इस बार विद्यार्थियों को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के भ्रमण पर ले जाया जाएगा। 

कोविड महामारी के कारण पिछले 2 वर्षों से प्रोग्राम के स्थगन पर उन्होंने कहा था कि कोरोना के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। अनुराग ठाकुर ने विशेष जानकारी दी थी कि इस बार मेधावी छात्रों के साथ, जिन छात्रों ने अन्य क्षेत्रों जैसे खेल और कला में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वे सांसद भारत दर्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब हो कि अनुराग ठाकुर देश के पहले ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करवाने की योजना की शुरूआत की है। सांसद भारत दर्शन योजना के माध्यम से मेधावी व होनहार छात्रों को नि:शुल्क भारत के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करवाया जाता है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News