ऊना में घर से अचानक लापता हुई 20 वर्षीय युवती, परिवार में चिंता का माहौल
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 11:29 AM (IST)
Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली थाना क्षेत्र में एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश तेज कर दी है।
गुमशुदगी का मामला दर्ज
पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि 20 वर्षीय युवती घर से बिना किसी को बताए निकली थी। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने किशोरी की तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों के यहां जाकर पूछताछ की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए हरोली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसके अधार पर युवती की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि युवती को जल्द से जल्द ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

